जंग के लिए तैयार चीन

जंग के लिए तैयार चीन

- "PLA जंग के लिए तैयार थी, लेकिन वो शांति चाहती है इसलिए खुद पर कंट्रोल रखा। हम शांति को एक मौका देना चाहते हैं और ये भी चाहते हैं कि भारत इन गंभीर परिस्थितियों को पहचान ले। PLA ने पिछले महीने तब हमला नहीं बोला, जब भारतीय सेनाओं ने चीन के इलाके में घुसपैठ की। मोदी सरकार चीन की भलमनसाहत को उसकी कमजोरी के तौर पर देख रही है, उसकी ये लापरवाही उसे बर्बादी की ओर ले जाएगी।"

2 हफ्ते में भारतीय सेना को खदेड़ देंगे
- सिक्किम के डोकलाम एरिया पर भारत से जारी विवाद के बीच चीन के एक एक्सपर्ट ने बीजिंग की तरफ से छोटे पैमाने पर मिलिट्री ऑपरेशन की आशंका जताई है। एक्सपर्ट ने कहा है, "चीन डोकलाम में लंबे वक्त तक गतिरोध बने रहने की इजाजत नहीं दे सकता, इसलिए वहां से भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए 2 हफ्तों के भीतर छोटे पैमाने पर मिलिट्री ऑपरेशन किया जा सकता है।" (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

मौजूदा विवाद क्या है?
- चीन सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में सड़क बना रहा है। डोकलाम के पठार में ही चीन, सिक्किम और भूटान की सीमाएं मिलती हैं। भूटान और चीन इस इलाके पर दावा करते हैं। भारत भूटान का साथ देता है। भारत में यह इलाका डोकलाम और चीन में डोंगलाेंग कहलाता है।
- चीन ने जून की शुरुआत में यह सड़क बनाना शुरू किया। भारत ने विरोध जताया तो चीन ने घुसपैठ कर दी। चीन ने भारत के दो बंकर तोड़ दिए। तभी से तनाव है।
- दरअसल, सिक्किम का मई 1975 में भारत में विलय हुआ था। चीन पहले तो सिक्किम को भारत का हिस्सा मानने से इनकार करता था। लेकिन 2003 में उसने सिक्किम को भारत के राज्य का दर्जा दे दिया। हालांकि, सिक्किम के कई इलाकों को वह अपना बताता रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

चीन पर जापानी आक्रमण (1937)

क्या आपको पता है आर्यभट्ट (उपग्रह ) के बारे में